लंदन ।। अभिनेता जूड लॉ कहते हैं कि अभिनेता काल्पनिक जासूस शर्लक होम्स की तरह विचित्र, कल्पनाशील व रचनात्मक होते हैं।
38 वर्षीय जूड ने ‘शर्लक होम्स: ए गेम ऑफ शैडोज’ फिल्म में डॉ. जॉन वाटसन की भूमिका निभाई है।
जूड कहते हैं, “मुझे लगता है कि कभी-कभी मैं खुद को बहुत जिम्मेदार, जमीनी व विश्वसनीय व्यक्ति महसूस करता हूं जबकि अन्य दिनों में ऐसा नहीं होता। मुझे लगता है कि इस किरदार को निभाते हुए मैं शर्लक की तरह विचित्र, कल्पनाशील व रचनात्मक हो गया हूं। वास्तविक जीवन में मैं खुद को डॉ. जॉन वाटसन के ज्यादा नजदीक महसूस करता हूं।”














