
लंदन ।। गायिका केली रोलैंड स्वीकार करती हैं कि साल 2005 में वह खुद के विवाह करने से इंकार कर देने पर बहुत शर्मिदा हुई थीं।
केली ने फुटबॉल खिलाड़ी रॉय विलियम्स से अपनी सगाई तोड़ दी थी। उस समय उन्हें सगाई तोड़ने का निर्णय सही लगा था लेकिन इस फैसले को लेते हुए उन्हें काफी परेशानी हुई थी।
केली कहती हैं, “विवाह के लिए मेरी उम्र बहुत कम थी। मुझे याद है बेयोंसे नोल्स ने मुझसे एक सवाल किया था कि तुम अब क्या करना चाहती हो, क्या तुम विवाह नहीं करना चाहतीं। इस पर मैंने उन्हें हां कहा था।”
उन्होंने कहा कि उनके लिए विवाह न करने का निर्णय लेना बहुत कठिन और शर्मिदगीपूर्ण था क्योंकि इस सम्बंध में सभी को पता चल चुका था।














