लंदन ।। अभिनेत्री लिंडसे लोहान एक बार फिर मुसीबत में फंस गई हैं। लास एंजेलिस के डाउनटाउन वूमेंस सेंटर के अधिकारियों ने लोहान को उनके यहां सामुदायिक सेवाएं देने से मना कर दिया है। सेवा नियमों के उल्लंघनों के चलते लोहान का बहिष्कार किया गया है।

लोहान को इस केंद्र में 360 घंटे सेवाएं देने का आदेश मिला था। उन्हें 2011 के हार चोरी के एक मामले में सजा के रूप में यह आदेश मिला था लेकिन वह केंद्र में ठीक से काम नहीं कर सकीं।

उन्हें सितम्बर के अंत में इस वूमेंस सेंटर से निकाल दिया गया। तब उन्हें रेड क्रॉस के एक नए सामुदायिक सेवा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहा गया है।

लोहान को अगले सप्ताह अदालत में पेश होना है। इस पेशी के दौरान उनकी सामुदायिक सेवाओं की प्रगति रपट पर सुनवाई होगी। गौरतलब है कि अदालत ने लोहान से पहले कहा था कि यदि वह सामुदायिक सेवाओं में असफल होती हैं तो उन्हें सलाखों के पीछे डाला जा सकता है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here