![](http://hindi7.com/wp-content/uploads/2014/01/Mariah-Carey.jpg)
लंदन ।। गायिका मारिया कैरी के जुड़वां बच्चे एक म्यूजिक वीडियो में उनके साथ दिखाई देंगे।
मारिया ने अपने गीत ‘व्हेन क्रिसमस कम्स’ के नए संस्करण का वीडियो अपने बच्चों के साथ फिल्माया है। यह गीत साल 2010 में आई उनकी एलबम ‘मैरी क्रिसमस 2 यू’ के गीत का नया संस्करण है।
इस महीने की शुरुआत में कैलीफोर्निया में इस गीत को फिल्माया गया था। अब मारिया ने खुलासा किया है कि इसके वीडियो में उनके छह माह के बच्चे मोरोक्कन व मुनरो भी दिखेंगे।
मारिया ने जब मूल गीत फिल्माया था, तब वह गर्भवती थीं और अब नए संस्करण में उनके जुड़वां बच्चे दिखेंगे।