लंदन ।। अभिनेत्री ओलिविया वाइल्ड का उनके पति ताओ रसपोली से तलाक हो गया है। दोनों में आठ महीने पहले ही अलगाव हो गया था।

ओलिविया फरवरी में ही अपने पति रसपोली से अलग हो गई थीं। दोनों का विवाह आठ साल तक ही चल सका। अब दोनों औपचारिक रूप से एक-दूसरे से अलग हो गए हैं।

ओलिविया कहती हैं कि उनके पति उन्हें बहुत प्यार करते थे और उनकी बहुत देखभाल करते थे। उन्होंने कहा कि उनके लिए अलगाव मुश्किल था लेकिन उन्हें लगता है कि कुछ समय अकेले गुजारना भी अच्छा है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here