
लंदन ।। एक फिल्म परियोजना को विकसित करने पर पांच साल गुजारने के बाद अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन अब निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने के लिए तैयार हैं।
जोहानसन ट्रूमैन कैपोट की किताब ‘समर क्रॉसिंग’ पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगी। माना जाता है कि यह किताब 50 साल से भी पहले कहीं गुम हो गई थी। अंतत: 2005 में इसका प्रकाशन हुआ।
जोहानसन कहती हैं, “यह ऐसी परियोजना है जिसे मैं पांच-छह साल से विकसित कर रही थी। मैं इस समय ट्रिस्टिन स्काइलर के साथ इसकी पटकथा लिख रही हूं। इसके बाद इसके लिए निर्माता तलाशे जाएंगे।”
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद न्यूयार्क में रह रही एक किशोरी पर आधारित इस फिल्म में जोहानसन का अभिनय करने का कोई इरादा नहीं है।