
लास एंजेलिस ।। गायिका-अभिनेत्री सेलिना गोम्ज को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से वह काफी डरी हुई हैं।
लास एंजेलिस पुलिस विभाग की थ्रेट मैनेजमेंट इकाई इस मामले की जांच कर रही है। दरअसल थॉमस ब्रॉडनिकी नाम का एक व्यक्ति गोम्ज का पीछा कर रहा था। बाद में थॉमस को गोम्ज से दूर रहने का आदेश दिया गया था।
थॉमस ने अपने मनोचिकित्सक से कहा था कि वह गोम्ज को मार डालेगा।
अदालती दस्तावेजों के मुताबिक थॉमस पर नजर रखने वाले जासूस उसकी धमकी को गम्भीरता से ले रहे हैं क्योंकि उसकी मानसिक बीमारी का इतिहास रहा है।














