लंदन ।। अभिनेत्री ओलिविया विल्ड ने प्रशंसकों से अभिनेत्री किम कार्डेशियन की आलोचना न करने का अनुरोध किया है।

ओलिविया का कहना है कि किम का विवाह मात्र 72 दिन में ही टूट गया लेकिन इस रिश्ते के टूटने को उनकी असफलता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

इस साल सितम्बर में ओलिविया का रसपोली से तलाक हो गया था जबकि किम अपने खिलाड़ी पति क्रिस हम्फ्रीज से इसी साल अक्टूबर में अलग हुई थीं। ओलिविया, किम के लिए अफसोस महसूस करती हैं।

27 वर्षीया ओलिविया कहती हैं, “उनके साथ मेरी सहानुभूति है। यह आसान नहीं था। यह दुनिया की सबसे कठिन चीज होती है। लोग आपके बारे में निर्णय लेने लगते हैं और तलाक को आपकी असफलता के रूप में देखा जाता है। यह किम के लिए जोखिमभरा हो सकता है। लोगों को उनकी आलोचना नहीं करनी चाहिए।”

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here