लंदन ।। अभिनेता स्टीफन फ्राई ने अपने प्रशंसकों से चीन में बाघ की खाल का व्यापार रोकने के अभियान को समर्थन देने के लिए कहा है। 

54 वर्षीय फ्राई, हास्य अभिनेता रिकी गेरवेइस, अभिनेता रोजर मूर व अभिनेत्री सुजान साराडोन के साथ ‘टाइगरटाइम’ अभियान को समर्थन दे रहे हैं। इस अभियान के तहत एक याचिका दायर कर चीनी अधिकारियों से बाघ की खाल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा गया है।

फ्राई ने इस अभियान का लिंक ट्विटर डॉट कॉम से जोड़ा है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा है, “इस अभियान को आपके समर्थन की जरूरत है नहीं तो बाघ लुप्त हो जाएंगे।”

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here