
लंदन ।। मशहूर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट ने पेंसिलवेनिया में आर्थिक रूप से कमजोर एक पुस्तकालय के लिए 6,000 पुस्तकें दान में दी हैं।
पुस्तकालय के अधिकारियों ने बताया कि स्विफ्ट के पुस्तकालय से जुड़ने के बाद युवा अब इस पुस्तकालय तक आने के लिए प्रेरित होंगे।
स्विफ्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर इस पुस्तकालय के लिए पुस्तकें भेंट की हैं। इन पुस्तकों के आ जाने के बाद अब लोग इस तरफ आकर्षित होंगे।