
लंदन ।। अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर का कहना है कि जैरेड हैरिस के साथ फिल्म ‘शर्लक होम्स : ए गेम ऑफ शेडोज’ में अपना किरदार निभाने के दौरान वह थोड़ा डरे हुए थे। छयालीस वर्षीय डाउनी इस फिल्म में काल्पनिक ब्रिटिश जासूस की भूमिका में हैं।
वेबसाइट ‘कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम’ ने डाउनी के हवाले से लिखा है, “इस दृश्य में दांव बहुत ऊंचे थे। वहां कैमरे के आगे शॉट्स देना काफी कठिन था जो थोड़ा डरावना था। हैरिस द्वारा धक्का देना व्यक्तिगत नहीं था। यह मुझे पसंद नहीं था और मैं शर्मिदा होना नहीं चाहता था। मैं अच्छा काम करना चाहता हूं..।”
डाउनी कहते हैं कि हैरिस ने इस फिल्म में जो कुछ किया, उसकी तैयारी के लिए उन्हें बहुत थोड़ा समय दिया गया। उन्होंने कहा कि वह ऐसा देखकर हैरान थे।














