लंदन ।। गायिका एमी वाइनहाउस की ‘बैक टू ब्लैक’ एलबम की आवरण तस्वीर के लिए पहनी गई पोशाक की नीलामी होगी। इस महीने के अंत में यह सहायतार्थ नीलामी होगी। पोशाक के लिए 10,000 से 20,000 पाउंड तक की राशि मिलने का अनुमान है।
साल 2006 में यह एलबम निकाली गई थी। एलबम के आवरण के लिए वाइनहाउस की कुछ तस्वीरें खींची गई थीं। थाई डिजाइनर डिसाया ने वाइनहाउस की पोशाक डिजाइन की थी।
यह पोशाक वाइनहाउस के पास ही थी। अब लंदन में 29 नवंबर को केरी टेलर अक्शंस की ‘पैशन फॉर फैशन’ नीलामी में इसकी बिक्री की जाएगी।
नीलामी से मिलने वाली राशि एमी वाइनहाउस फाउंडेशन को दी जाएगी।














