मुम्बई । सोशलाइट पेरिस हिल्टन मंगलवार सुबह मुम्बई से रवाना हो गईं। जाते-जाते उन्होंने कहा कि यह खूबसूरत भारत की उनकी आंखें खोल देने वाली यात्रा थी। उन्होंने कहा कि वह भारत की गरीबी देखकर हैरान रह गईं।

पेरिस ने भारत से रवाना होने से पहले ट्विटर पर लिखा, “भारत एक खूबसूरत देश है लेकिन इसके कुछ हिस्सों में बहुत ज्यादा गरीबी है। सड़कों पर बच्चों को सोता देख मुझे बहुत दुख हुआ। भारत के लिए काम करने वाली विश्वसनीय व अलाभकारी सहायतार्थ संस्थाएं कौन सी हैं। मैंने जो कुछ देखा है, उसके बाद मैं बदलाव के लिए मदद करना चाहती हूं।”

वह यहां भारतीय बाजारों में अपनी हैंडबेग्स श्रृंखला पेश करने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंची थीं। उन्होंने यहां एक भिखारी के हाथ में 100 डॉलर का नोट रखकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।

कुछ लोगों ने पेरिस को यहां काम करने वाली सहायतार्थ संस्थाओं की जानकारी दी और उन्होंने उन लोगों के प्रति शुक्रिया अदा किया।

पेरिस ने पूर्व में भारत को जादुई और आध्यात्मिक भूमि बताया था। वह दोबारा भारत आने की उम्मीद लिए दुबई के लिए रवाना हो गई हैं।

उन्होंने लिखा, “यह मेरी भारत की अद्भुत और आंखें खोल देने वाली यात्रा थी। मैं जल्द ही वापस यहां आने की उम्मीद कर रही हूं। आप सभी को प्यार।”

 

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here