यंगून ।। म्यांमार के राष्ट्रपति यू थीन सीन निकट भविष्य में भारत की सद्भावना यात्रा करेंगे। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सम्बंधों व सहयोग को बढ़ावा देने के मकसद से यह यात्रा की जाएगी। सोमवार को एक आधिकारिक घोषणा में यह बात कही गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक थीन सीन व उनकी पत्नी भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के आमंत्रण पर भारत पहुंचेंगे। वैसे यात्रा की तारीख घोषित नहीं की गई है।

थीन सीन के 30 मार्च को राष्ट्रपति बनने के बाद से यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

साल 2006 में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम म्यांमार की यात्रा पर पहुंचे थे। साल 2009 में भारतीय उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने वहां की आधिकारिक यात्रा की थी।

आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि दोनों देशों के बीच होने वाला द्विपक्षीय व्यापार साल 2010-11 में बढ़कर 1.071 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। थाईलैंड, सिंगापुर और चीन के बाद म्यांमार भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया है।

म्यांमार भारत से कुल 87.6 करोड़ डॉलर का आयात करता है और भारत उससे 19.4 अरब डॉलर का आयात करता है।

म्यांमार में 1988 में विदेशी निवेश की अनुमति के बाद से भारत वहां 18.9 करोड़ डॉलर का निवेश कर चुका है। इनमें से 13.7 करोड़ डॉलर का निवेश 2007 में तेल व गैस क्षेत्र में किया गया था।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here