बीजिंग ।। चीन में बच्चों की तस्करी में लिप्त दो गिरोहों का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 178 बच्चों को मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने 608 सदिंग्धों को गिरफ्तार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक लोक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि पुलिस ने ऐसे सभी गिरोहों की धरपकड़ के लिए 30 नवम्बर से 10 क्षेत्रों में एक अभियान की शुरुआत की थी।

सिचुआन प्रांत एवं फुजियान पुलिस के सामने बाल तस्करी के दो मामले सामने आए थे, जिसमें आपराधिक गिरोहों के लिप्त होने के प्रमाण मिले थे।

30 नवंबर से चले इस अभियान में लगभग 5000 पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। 

मंत्रालय ने बताया कि सभी बरामद बच्चों को महिला पुलिस अधिकारियों की देखरेख में रखा गया है और जब तक उनके अभिभावकों का पता नहीं चल जाता तब तक उन्हें नर्सिग होम में रखने की व्यवस्था की जा रही है। 

अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पुलिस ने अप्रैल 2009 से शुरू किए गए एक विशेष अभियान दौरान पूरे देश से मानव तस्करी में लिप्त 7,025 गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 18,518 बच्चों और 34,813 महिलाओं को भी छुड़ाया गया है। 

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here