काहिरा, Hindi7.com ।। मिस्र को इस्लामी राज्य बनाने की मांग करते हुए काहिरा के तहरीर चौक पर एक बार फिर प्रदर्शनकारी जमा होने लगे हैं। इन प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व मिस्र के इस्लामी नेता कर रहे हैं।

मिस्र में होने वाले इस तरह के प्रदर्शनों ने एक नई समस्या को जन्म दे दिया है। माना जा रहा है कि इससे देश के धर्मनिरपेक्षवादियों को खतरा हो सकता है। इस तरह के प्रदर्शनों को काफी बड़े खतरे के रूप में देखा जा रहा है। वर्तमान में मुस्लिम ब्रदरहुड मिस्र की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है, जिसे रूढ़ीवादी तत्वों का संगठन माना जाता है।

प्रदर्शनकारी मुबारक सरकार के सदस्यों और प्रदर्शनकारियों को मारने वालों को तुरंत सजा देने की भी मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक और उनके दस सहयोगियों पर अगले हफ्ते से मुकदमें की सुनवाई होगी।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here