लंदन ।। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष [आईएमएफ] के पूर्व प्रमुख डोमिनिक स्ट्रॉस कान अपने खिलाफ यौन दुराचार के प्रयास का आरोप वापस लिए जाने के बाद रविवार को न्यूयार्क से पेरिस लौट आए।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के मुताबिक कान सुबह 7.05 बजे चार्ल्स डे गाले हवाईअड्डे पर उतरे। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी ऐन सिन्क्लेयर भी मौजूद थीं।

कान और उनकी पत्नी ने शनिवार को मैनहटन में अपने किराए के मकान को छोड़ा। कान इस घर में नजरबंद रहे।

ज्ञात हो कि कान पर एक होटल में काम करने वाली महिला नफीसातू डिएलो ने बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया था जिसके बाद उन्हें मई में गिरफ्तार कर लिया गया।

कान ने हालांकि स्वीकार किया था कि उन्होंने महिला के साथ शारीरिक सम्बंध बनाए लेकिन उनके वकीलों ने कहा कि यह सहमति से हुआ था। कान ने करीब एक सप्ताह जेल में बिताया, उसके बाद वह छह सप्ताह नजरबंद रहे।

पिछले सप्ताह मैनहटन अभियोजकों ने कान के खिलाफ आरोप यह कहते हुए वापस ले लिया कि उन्हें शिकायतकर्ता महिला के दावों में सच्चाई नजर नहीं आती।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here