जोहांसबर्ग ।। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जूमा ने लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मार गद्दाफी की हत्या की आलोचना की है।
ज्ञात हो कि 42 वर्षो तक लीबिया में शाासन करने वाले गद्दाफी की गुरुवार को उनके गृह नगर सिर्ते में हत्या कर दी गई थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जूमा ने शुक्रवार को कहा कि गद्दाफी की हत्या करने के बजाय उसे पकड़कर उसके खिलाफ अतंर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में मुकदमा चलाया जा सकता है।
जूमा ने कहा, “मैं यह समझ सकता हूं कि लीबिया में युद्ध चल रहा था, युद्ध जैसे माहौल में लोगों की मौत होती है और लोगों को पकड़ा जाता है।”














