नई दिल्ली ।। भारत और म्यांमार ने शुक्रवार को कई मुद्दों पर बातचीत की। दोनों देशों के बीच बातचीत रणनीतिक, आर्थिक और ऊर्जा सम्बंधों को विस्तार देने पर केंद्रित रही।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने म्यांमार के राष्ट्रपति यू थेन सेन के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की। इसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के मुद्दे भी शामिल हैं।

थेन सेन चार दिवसीय भारत यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचे हैं। समझा जाता है कि उन्होंने भारत को आश्वस्त किया है कि म्यांमार अपनी धरती से भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों की इजाजत नहीं देगा।

दोनों नेताओं ने कई अधोसंरचना परियोजनाओं पर भी चर्चा की। इन परियोजनाओं के जरिए म्यांमार और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के बीच सम्पर्क बढ़ेगा।

दोनों पक्षों ने भारत द्वारा वित्तपोषित 12 करोड़ डॉलर लागत वाले सिट्वे बंदरगाह के निर्माण में तेजी लाने का भी फैसला किया। दोनों पक्ष इस बंदरगाह को जून 2013 तक चालू करना चाहते हैं। इस बंदरगाह के चालू हो जाने के बाद देश के पूवरेत्तर राज्यों से दक्षिणपूर्व एशिया के लिए व्यापार आसान हो जाएगा।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here