मास्को ।। रूस और उत्तर कोरिया के कूटनीतिक रिश्तों के 63 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रूस की राजधानी मास्को स्थित उत्तरी कोरिया के दूतावास में दोनों देशों अधिकारियों ने एक आयोजन में हिस्सा लिया।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक इस समारोह में रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्सेई बोरोदावकिन शिरकत की।

उत्तरी कोरिया के राजदूत ने समारोह में उपस्थित मेहमानों को बताया, “कोरियाई-रूसी सम्बंधों के विकास की दृष्टि से यह ऐतिहासिक वर्ष है।”

इस वर्ष के आरम्भ में उत्तरी कोरिया के नेता किम जांग-इल ने साइबेरिया में रूसी राष्ट्रपति दमित्रि मेदवदेव से मुलाकात की थी।

रूस और उत्तरी कोरिया के बीच हाल में रेलमार्ग शुरू किया गया है। इसके अलावा दोनों देशों की एक पाइप लाइन के माध्यम से रूसी गैस को उत्तरी कोरिया के क्षेत्र से गुजारते हुए दक्षिणी कोरिया तक ले जाने की योजना है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here