नई दिल्ली ।। जालसाजों की एक बहुत ही चौंकाने वाली जालसाजी सामने आई है। जालसाज अब अपनी जालसाजियों के लिए किसी की मौत का फायदा उठाने से भी नहीं कतराते हैं। दरअसल जालसाजों ने एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जाब्स की मौत का भी फायदा उठाने की कोशिश की है। कुछ जालसाजों ने स्टीव जाब्स की याद में 1000 आइपैड या 15 मैकबुक प्रो मुफ्त देने संबंधी आनलाइन पेशकश फेसबुक पर की है।

तो अगर आपको कोई स्टीव जाब्स की याद में 1000 आइपैड या 15 मैकबुक प्रो मुफ्त देने संबंधी आनलाइन पेशकश भेजे तो सावधान रहें क्योंकि यह सब जालसाजों की करतूत है।

कुछ जालसाज एप्पल के पूर्व सीईओ स्टीव जाब्स के निधन के बाद की भावनाओं का लाभ उठाने से भी नहीं चूके हैं और ठगी के लिए यह नया तरीका अपनाया है। इसके तहत फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर जाब्स की याद में मुफ्त आइपैड या मैकबुक देने की पेशकश की जा रही है।

इंटरनेट सिक्युरिटी कंपनी ट्रेंड माइक्रो के अनुसार उसने फेसबुक पर ऐसी जाली पेशकश देखी है। इसमें दावा किया गया है कि एप्पल ने जाब्स की याद में 1000 आईपेड मुफ्त देने की पेशकश की है।

एक अन्य आईटी सुरक्षा कंपनी केस्परस्की लैब ने भी एक ऐसी फर्जी प्रतियोगिता को पकड़ा है।

[ कुलवीर ]

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here