इस्लामाबाद ।। पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार का कहना है कि अन्य विकासशील देशों की तुलना में उनके देश में महिलाएं ज्यादा सशक्त हैं।

खार ने कहा कि पाकिस्तान उन अग्रणी देशों में से है जहां की महिलाएं अन्य देशों की महिलाओं की तुलना में ज्यादा सशक्त हैं और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

वह यहां सोमवार रात ब्रिटिश उच्चायुक्त एडम थॉमसन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। कार्यक्रम का विषय ‘वूमैन एज एजेंट्स ऑफ चेंज’ था।

पाकिस्तान की आबादी करीब 18 करोड़ है। इसमें से आधी आबादी महिलाओं की है।

खर ने कहा कि पाकिस्तान को मुस्लिम देशों में ऐसे पहले देश का दर्जा हासिल है जहां दिवंगत बेनजीर भुट्टो के रूप में पहली बार कोई महिला प्रधानमंत्री बनी।

उन्होंने कहा कि नेशनल असेम्बली की अध्यक्ष फहमिदा मिर्जा भी महिला हैं और कई अन्य विभागों में भी महिलाओं का अच्छा प्रतिनिधित्व है।

खार ने कहा कि पाकिस्तान में कृषि से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here