मास्को ।। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देश के संसदीय चुनावों पर व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई टिप्पणी ‘अस्वीकार्य’ है। 

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मंगलवार को कहा था कि चार दिसम्बर को हुए रूसी चुनाव न तो स्वतंत्र थे और न ही निष्पक्ष।

‘ऑर्गेनाइजेशन फॉर सिक्योरिटी एंड कोऑपरेशन ऑफ यूरोप’ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों से क्लिंटन ने कहा, “रूसी नागरिकों की खातिर चुनावी अनियमितताओं की विश्वसनीय खबरों की सम्पूर्ण जांच होनी चाहिए। हमें आशा है कि रूसी प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगा।”

इसके बाद रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “अमेरिकी विदेश मंत्री, व्हाइट हाउस एवं विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से रूसी संसदीय चुनावों पर की गईं टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं।”

बयान में कहा गया, “हम आशा करते हैं कि अमेरिका ऐसे अमित्रतापूर्ण बयानों से दूर रहेगा, जिनसे हमारे द्विपक्षीय सम्बंधों की सकारात्मक भावनाएं प्रभावित होती हों।”

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here