मास्को ।। रूस ने कहा है कि रासायनिक हथियारों के बचे हुए कचरे को भी वह जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रूसी विदेश विभाग ने एक बयान जारी कर कहा, “रूसी संघ रासायनिक हथियारों के सामूहिक विनाश को प्राथमिकता देता है। हम रासायनिक हथियारों के कचरे को जल्द से जल्द नष्ट करने की लगातार कोशिश करेंगे।”

रूस ने वर्ष 1993 में रासायनिक हथियार संधि पर हस्ताक्षर किया था, जिसके तहत रासायनिक हथियारों के विकास, उत्पादन और भंडारण करने पर प्रतिबंध है।

रूस अपने रासायनिक हथियारों के भंडारण का लगभग आधा हिस्सा नष्ट कर चुका है। अनुमान के मुताबिक रूस के पास 40,000 टन रासायनिक हथियार हैं।

बयान में कहा गया है कि इस समय रासायनिक हथियारों के कचरे को समाप्त करने के लिए अभी बहुत कुछ करना शेष है और इसके लिए हम इसके विनाश की प्रक्रिया को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

रूस ने रासायनिक हथियारों के विनाश के लिए देश में कुल छह संयंत्र स्थापित किए हैं और इन कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए 7.18 अरब डॉलर की राशि आवंटित की है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here