कोलम्बो ।। श्रीलंकाई सेना के पूर्व प्रमुख जनरल सरथ फोंसेका को शुक्रवार को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि फोंसेका को जनता में असंतोष फैलाने का दोषी पाया गया। उन्होंने आरोप लगाया था कि तत्कालीन रक्षा मंत्री ने आत्मसमर्पण कर चुके तमिल विद्रोहियों को मार डालने का आदेश दिया था। फोंसेका इस समय अन्य मामलों में 30 महीने की सजा काट रहे हैं।

फोंसेका जनवरी 2010 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार थे। राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के हाथों फोंसेका को हार का सामना करना पड़ा था और कुछ ही समय बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here