किनशासा ।। कांगो में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक जेल पर हमला कर 960 से अधिक कैदियों को मुक्त करा लिया। पुलिस अभी तक उनमें से केवल 50 कैदियों को गिरफ्तार कर पाई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस हमले में दो लोग मारे गए और दो गम्भीर रूप से घायल हो गए।

प्रांतीय सरकार के एक मंत्री ने बताया कि यह हमला सुबह के समय काटंगा प्रांत की एक जेल में किया गया, जो कांगो के दक्षिण में स्थित है। इस दौरान 967 कैदी फरार होने में सफल हो गए।

आंतरिक मंत्री जीन-मैरी डिकांगा कजादी और प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि फरार हुए कैदियों में से 50 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि जेल में 1,500 कैदियों को रखा गया था।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here