नई दिल्ली, Hindi7.com ।। भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा लिये गये फैसले के बाद, अब येदियुरप्पा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को छोड़ना ही पड़ेगा। ऐसे में चर्चा आम हो गई है कि इनकी जगह कौन ले सकता है? राजनीतिक हलको में कई नामों पर चर्चा गर्म है। माना जा रहा है कि इनमें से ही कोई राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा।

कुछ प्रमुख भाजपा नेता जो कर्नाटक की गद्दी संभाल सकते हैं —

जगदीश सेट्टार – राज्य के वर्तमान ग्रामीण विकास मंत्री हैं। सेट्टार येदियुरप्पा की तरह लिंगायत समुदाय से आते हैं। यह समुदाय राज्य की राजनीति में बेहद प्रभावशाली है। ऐसे में भाजपा इस समुदाय को कतई नाराज करना नहीं चाहेगी। इस समुदाय का समर्थन येदयुरप्पा के बाद सेट्टार को ही प्राप्त है, लेकिन येदियुरप्पा जगदीश के पक्ष में नहीं हैं।

डी.वी. सदानंद गौड़ा – सदानंद विवादों से दूर रहने वाले नेता के तौर जाने जाते हैं। येदियुरप्पा के भी बेहद करीब बताये जाते हैं। ऐसे में गैर विवादास्पद गौड़ा सभी गुटों के लिए स्वीकार्य हो सकते हैं। येदियुरप्पा खेमा गौड़ा के सहारे मौजूदा गृह मंत्री और वोक्कालिगा समुदाय के एक अन्य मजबूत नेता आर. अशोक का पत्ता कटवाना चाहता है।

के.एस. ईश्वरप्पा – ईश्वरप्पा कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष हैं। पार्टी के राज्य इकाई का अध्यक्ष होने के कारण इनको सबसे अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

अनंत कुमार – अनंत पार्टी के महासचिव हैं। इनका सबसे अहम पक्ष यह है कि पार्टी आलाकमान में इनकी मजबूत पकड़ है और दिल्ली की राजनीति में बेहद सक्रिय होने के कारण सर्वप्रिय चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं।

शोभा करंदलाजे – राज्य की भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं और येदियुरप्पा को इन पर काफी भरोसा है। राज्य की प्रमुख महिला नेता भी हैं। अगर पार्टी के अंदर कोई विशेष असंतोष या खींचतान होता है, तो करंदलाजे को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी जा सकती है।

वी.एस. आचार्य – इन्हें भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। 

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here