नई दिल्ली, Hindi7.com ।। नोट के बदले वोट कांड में राज्य सभा सांसद अमर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि अमर सिंह को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, आज दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा दिन के ग्यारह बजे इनसे पूछताछ करेगी।

माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने संजीव सक्सेना और अमर सिंह के रिश्ते को साबित करने के लिए काफी ठोस सबूत जुटाएं हैं। गौरतलब है कि अमर सिंह बार-बार इस बात का खंडन करते आ रहे हैं कि उनका संजीव सक्सेना से किसी तरह का रिश्ता है या वह उसे जानते हैं।

दिल्ली पुलिस ने संसद में यूपीए-1 की सरकार के विश्वास मत प्राप्त के दिन यानी की 22 जुलाई, 2008 को संजीव सक्सेना और अमर सिंह के बीच हुए टेलीफोन कॉल के डिटेल को निकलवाया है। टेलीफोन डिटेल के मुताबिक, इस दिन संजीव ने अमर के घर पर छह बार कॉल किये थे।

दिल्ली पुलिस के हाथ एक ऐसा पत्र भी लगा है, जिसे अमर सिंह ने अपने आधिकारिक लेटर हेड पर लिखा है। यह पत्र दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज प्राचार्य को लिखा गया था। इस पत्र में अमर सिंह ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि संजीव सक्सेना उनके सचिव हैं। पुलिस इसी कॉलेज में पढ़ने वाले संजीव सक्सेना के बेटे से जुड़े अन्य दस्तावेजों को भी खंगालने में लगी है, जिससे कि अमर और संजीव के रिश्ते को और अधिक कारगर ढंग से साबित किया जा सके।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here