चण्डीगढ़ ।। हरियाणा के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता चिरंजी लाल शर्मा का 88 वर्ष की उम्र में सोमवार सुबह गुड़गांव स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 

वृद्धावस्था से सम्बंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे शर्मा हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के पिता थे। शर्मा राज्य की करनाल लोक सभा सीट से चार बार सदस्य चुने गए थे।

हरियाणा में जाटों के दबदबे वाली राजनीति में ब्राम्हण नेता के तौर पर उभरे शर्मा 1972, 1980, 1984 एवं 1989 में लोक सभा के लिए चुने गए।

दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर सोनीपत में होगा।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here