नई दिल्ली ।। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने गुरुवार को कहा कि तटवर्ती सुरक्षा योजना के दूसरे चरण में 131 तटवर्ती पुलिस केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इनमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 20 पुलिस केंद्रों का उन्नयन भी शामिल है।

राज्यसभा में अपने लिखित जवाब में रामचंद्रन ने बताया कि तटवर्ती सुरक्षा योजना के दूसरे चरण में गुजरात में 12, महाराष्ट्र में सात, गोवा में चार, कर्नाटक में चार, केरल में 10, तमिलनाडु में 30, आंध्र प्रदेश में 15, ओडिशा में 13, पश्चिम बंगाल में आठ, पुड्डुचेरी में तीन, दमन में दो और लक्षद्वीप में तीन पुलिस केंद्रों की मंजूरी दी गई है। 

उन्होंने बताया कि 131 में से 109 तटवर्ती पुलिस केंद्रों का चयन तटवर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किया जा चुका है। जबकि 74 तटवर्ती पुलिस केंद्रों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। 

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here