नई दिल्ली ।। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग की ओर से शुक्रवार को राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक सुधार सचिवों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री वी. नारायणसामी करेंगे।

इस सम्मेलन का उद्देश्य है कि राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा मंच उपलब्ध कराना जहां राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सुधारात्मक पहलों का जायजा लिया जा सके और प्रशासन को पहले से अधिक प्रभावकारी, पारदर्शी, उत्तरदायी और नागरिकों के प्रति मैत्रीपूर्ण बनाया जा सके। सम्मेलन में देश में होने वाले प्रशासनिक सुधारों की प्रगति का भी जायजा लिया जाएगा।

उद्घाटन सत्र के अलावा तीन आम सत्र होंगे जिनमें लोक सेवा प्रदान करना, जिला एवं राज्य प्रशासन की 15वीं रिपोर्ट जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा लोक सेवा प्रदान करने और प्रशासनिक सुधारों के संदर्भ में आने वाली बाधाओं के बारे में सम्बंधित राज्यों के प्रशासनिक सुधार सचिव प्रस्तुति देंगे।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here