बेंगलुरू, Hindi7.com ।। दक्षिण भारत में भाजपा का राजनीतिक गढ़ बन चुके कर्नाटक में इस पार्टी की ओर से नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस रहस्य पर से आज पर्दा उठ जाएगा। पिछले एक हफ्ते से यह रहस्य राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना है। उम्मीद की जा रहा है कि आज राज्य के नए मुख्यमंत्री की घोषणा भाजपा कर देगी।

येदियुरप्पा अपने इस्पीफे के बाद से ही कोशिश कर रहे हैं कि उनके उत्तराधिकारी के रूप में उनकी पसंद को वरीयता दी जाय। प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद गौड़ा इनके बेहद करीब माने जाते हैं।

उधर, येदियुरप्पा के धुर विरोधी लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनंत कुमार के नेतृत्व में जगदीश शेट्टर की उम्मीदवारी पर मुहर लगाने का निर्णय कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, कहा जा रहा है कि येदियुरप्पा ने पार्टी आलाकमान से साफ-साफ कह दिया है कि जगदीश शेट्टर की उम्मीदवारी उनको स्वीकार नहीं होगी।

गौरतलब है कि राज्य में भाजपा के 120 विधायक नए मुख्यमंत्री के चुनाव को लेकर एकमत नहीं हैं। विधायकों का एक समूह उडुपी-चिकमगलूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य डी.वी. सदानंद गौड़ा को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पक्ष में है, तो वहीं दूसरा समूह ग्रामीण विकास मंत्री जगदीश शेट्टार के पक्ष में है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और राजनाथ सिंह बीते मंगलवार को बेंगलूर पहुंच गये हैं। माना जा रहा है कि नये नेता का चयन आम सहमति या गोपनीय मतदान के जरिए हो सकता है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here