नई दिल्ली ।। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार से बात की और उन पर हुए हमले की निंदा की। पवार गुरुवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद बाहर निकल रहे थे, तभी एक युवक ने उन्हें चांटा मार दिया। घटना नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) सेंटर में हुई।
पवार यहां इफको के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “प्रधानमंत्री ने पवार से बात की है और उन पर हुए हमले की निंदा की है।”
उल्लेखनीय है कि हरविंदर सिंह नाम के इस युवक ने ही पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम पर हमला किया था।














