नई दिल्ली ।। जलवायु परिवर्तन और भुखमरी का खतरा झेलने वाले 21 विकासशील देशों में भारत को सातवें स्थान पर रखा गया है। यह खुलासा सोमवार को एक नए अध्ययन में किया गया है।

गैरसरकारी संगठन एक्शनएड द्वारा किए गए अध्ययन ‘ऑन द ब्रिंक : हू बेस्ट प्रिपयर्ड फॉर ए क्लाइमेट एंड हंगर क्राइसिस’ में भारत को पाकिस्तान और नाइजीरिया से ऊपर रखा गया है।

अध्ययन में कहा गया है कि विश्व के सामने आज तीन प्रमुख चुनौतियां हैं- जलवायु परिवर्तन, संसाधन का अभाव और खाद्य मूल्य में अस्थिरता।

एक्शनएड के कार्यकारी निदेशक संदीप चचरा ने कहा कि भुखमरी के कगार पर जीवनयापन कर रहे दुनिया की एक चौथाई आबादी भारत में रहती है। अगर यहां हालात में सुधार होता है तो इससे वैश्विक स्तर पर गरीबी और भुखमरी कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर के एक तिहाई कुपोषित बच्चे भारत में हैं।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here