मुम्बई ।। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने रविवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट की घड़ी में भारतीय अर्थव्यवस्था से स्थिरता मिल रही है। इसके साथ ही उन्होंने यूरोपीय कर्ज संकट के बीच दुनिया को संरक्षणवादी नहीं बनने के लिए आगाह किया।

विश्व आर्थिक मंच के भारत आर्थिक सम्मेलन में शर्मा ने कहा, “आधार खिसक गया है। बात जब आर्थिक विकास की आती है तो भारत और अन्य उभरती अर्थव्यवस्था विकास और स्थिरता का कारक बन रही है।”

शर्मा ने कहा कि दुनिया पांच सालों से मंदी से ग्रस्त है इससे पूरी तरह उबरने की सम्भावना नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि जी20 देशों के समूह ने दुनिया भर में बेरोजगारी नहीं बढ़ने देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि जी20 आज अधिक प्रजातांत्रिक मंच है, क्योंकि इसमें चीन, भारत, ब्राजील, रूस जैसे देश भी वार्ता का हिस्सा हैं।

उन्होंने अधिक न्यायपूर्ण और संतुलित व्यापार के लिए विश्व व्यापार संघ की वार्ता को पूर्ण करने और विश्व बैंक तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में सुधार की भी आवाज उठाई।

सम्मेलन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक क्लॉस स्क्वै ब, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अम्बानी, योजना आयोग के सदस्य सचिव सुधा पिल्लई और आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर भी शामिल थीं।

सम्मेलन में 40 देशों के 800 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का आयोजन जेनेवा की संस्था विश्व आर्थिक मंच और भारतीय उद्योग परिसंघ ने मिल कर किया है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here