जम्मू ।। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील इस महीने जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी।

राजभवन के सूत्रों के मुताबिक वह श्री माता वैष्णव देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करने के लिए 25 नवंबर को यहां आएंगी। राज्यपाल एन. एन. वोहरा इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं।

राष्ट्रपति जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व शासक डोगरा राजा के महल मुबारक मंदिर का भी दौरा करेंगी। यह एक ऐतिहासिक महल है।

इस महीने की 26 तारीख को वह माता वैष्णव देवी का दर्शन कर सकती हैं। इसके अगले दिन वह दिल्ली लौट जाएंगी।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here