नई दिल्ली ।। हरियाणा की हिसार संसदीय सीट से हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी)के कुलदीप बिश्नोई विजयी रहे हैं। यह जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी।

हिसार संसदीय सीट से कुलदीप बिश्‍नोई 23 हजार से अधिक मतों से बिजयी रहे हैं। त्रिकोणीय समझे जा रहे इस मुकाबले में इंडियन नेशनल लोकदल के अजय चौटाला और कांग्रेस के जयप्रकाश क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं।

हरियाणा में हिसार संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के ताजा रुझानों के अनुसार, हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) के कुलदीप बिश्नोई अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के अजय सिंह चौटाला से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के जय प्रकाश तीसरे स्थान पर हैं।

भाजपा समर्थित उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।हरियाणा के हिसार लोकसभा क्षेत्र के सांसद भजनलाल की मृत्यु के कारण यह सीट खाली हुई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से यहां चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है।

जब भजनलाल कांग्रेस से अलग हो गए और हरियाणा जनहित कांग्रेस के नाम से अलग पार्टी बना ली, तब से स्थिति में बदलाव आया है।

टीम अन्ना की जन अपील ने हिसार चुनाव को रोमांचक बना दिया है। माना जा रहा है कि इनकी अपील नतीजों में निर्णायक भूमिका अदा कर सकती है। अन्ना के कोर ग्रुप के सदस्यों अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने हिसार में गांव-गांव घूम कर कांग्रेस का विरोध करने का आह्वान किया था।

टीम अन्ना ने जन लोकपाल पर कांग्रेस के ढुलमुल रवैये के विरोध में जनता से उसके खिलाफ वोटिंग करने की अपील की थी। कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश, बिश्नोई और इंडियन नेशनल लोक दल के अजय चौटाला मैदान में डटे हैं। मतगणना का काम शुरू हो गया है और दोपहर बाद नतीजे भी आ जाएंगे।  

एचजेसी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के निधन के कारण हिसार में उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। यहां 13 अक्टूबर को कुल 70 प्रतिशत मतदान हुआ था।

ताजा समाचार मिलने तक हिसार लोकसभा उपचुनाव की वोटों की गिनती के शुरुआती रुझान में कुलदीप बिश्‍नोई आगे। अजय चौटाला दूसरे नंबर पर। बिश्‍नोई लगभग 86 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के जय प्रकाश तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here