कोच्चि ।। केरल के नागरिक आपूर्ति मंत्री टी.एम. जैकब का रविवार रात यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे।

जैकब ने अलग पार्टी ‘केरल कांग्रेस-जैकब’ का गठन किया था जिसके वह एकमात्र विधायक थे। वह कुछ समय से बीमार थे और मई में मंत्री बनने के बाद से उन्हें कई बार अस्पताल जान पड़ा था।

उनके परिवार में उनकी बैंकर पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

वह पहली बार 1977 में एरनाकुलम जिले के पीरावम क्षेत्र से विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। तब से 2001 तक वह लगातार चुने गए।

2006 के विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद उन्हें 2011 के चुनाव में जीत हासिल हुई थी। वह पहली बार 1982 में के. करुणाकरण की सरकार में मंत्री बने थे। उसके बाद 1991 से 1995 तक मंत्री रहे।

वह ए.के. एंटनी के मंत्रिमंडल में वर्ष 1995 से 1996 तक तथा 2001 से 04 तक मंत्री रहे थे।

जैकब के निधन पर राज्यपाल पी.सी.जॉर्ज और मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here