सिताबदियारा (बिहार) ।। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बिहार के सिताबदियारा से अपनी ‘जन चेतना यात्रा’ की शुरुआत करने से ठीक पहले मंगलवार को कहा कि देश में सत्ता परिवर्तन से अधिक व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है और इस यात्रा का उद्देश्य आम जनमानस के मन में भ्रष्टाचार के खिलाफ चेतना पैदा करना है।

सिताबदियारा में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए आडवाणी ने कहा, “इस यात्रा की शुरुआत भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए की जा रही है। देश में सत्ता परिवर्तन से अधिक व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है।”

आडवाणी ने कहा कि जन चेतना यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए संकल्प पैदा करना है। उन्होंने कहा कि 20वीं शताब्दी अमेरिका और रूस जैसे देशों के नाम रही लेकिन 21 शताब्दी को हम भारत की बनाकर रहेंगे।

आडवाणी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के न्योते को स्वीकार करते हुए कहा कि यात्रा समाप्त होने के बाद वह एक बार फिर सिताबदियारा आएंगे।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here