कोलकाता ।। पश्चिम बंगाल के सिल्दा स्थित अर्धसैनिक बल के शिविर पर हमला करने के आरोपी एक नकसली दम्पति ने गुरुवार को राज्य सचिवालय- राइटर्स बिल्डिंग में आत्मसमर्पण कर दिया।
राजाराम सोरेन (34) और उसकी पत्नी जागोरी बास्के (26) ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की और उसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
नक्सली दम्पति के साथ उसके चार साल का बेटा भी था।
सोरेन ने मीडियाकर्मियों से कहा, “जब मैंने देखा कि नक्सली निर्दोष जनजातियों की हत्या कर रहे हैं तब मैंने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।”














