नई दिल्ली ।। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने सोमवार को कहा कि आयोग व सरकार के बीच गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को परिभाषित करने के मुद्दे पर एक सहमति बन गई है।

आयोग की गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वालों की परिभाषा पर सामाजिक कार्यकर्ता अपना विरोध जता रहे थे।

अहलूवालिया ने ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, “हमारे बीच इस मुद्दे पर एक सहमति बनी है। रमेश मेरे साथ एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, तभी इस सहमति पर जानकारी दी जाएगी।”

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here