नई दिल्ली ।। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील शुक्रवार को आठ दिवसीय यात्रा पर यूरोप जा रही हैं। इस दौरान वह आस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड जाएंगी। स्विट्जरलैंड में वह नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

विदेश मंत्रालय ने पाटील के दौरे से पूर्व कहा कि शुक्रवार से शुरू हो रही स्विट्जरलैंड की चार दिवसीय यात्रा के दौरान पाटील स्विस राष्ट्रपति मिसेलिन केमी-रे और स्विस कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्यों के साथ विविध मसलों पर बातचीत करेंगी।

पाटील युनिवर्सिटी ऑफ लुसाने में चार अक्टूबर को रबींद्रनाथ टैगोर की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करेंगी।

चार से सात अक्टूबर तक अपने ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान पाटील आस्ट्रियाई राष्ट्रपति हींज फिशर के साथ शिष्टमंडल स्तर की बातचीत में हिस्सा लेंगी। वह आस्ट्रियाई चांसलर वर्नर फेमैन और आस्ट्रियाई संसद की अध्यक्ष बारबरा प्रैमर से भी मिलेंगी।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here