जम्मू ।। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील गुरुवार शाम जम्मू एवं कश्मीर की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगी। 

वह शुक्रवार को यहां श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह वैष्णो देवी मंदिर में प्रार्थना भी करेंगी।

पाटील की यात्रा के लिए यहां विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मुख्य स्थलों पर विशेष कमांडो दल तैनात किए गए हैं।

जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक दिलबाग सिंह ने आईएएनएस को बताया, “पाटील की यात्रा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।” उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां किसी प्रकार का जोखिम नहीं ले रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल एन.एन. वोहरा खुद राष्ट्रपति की यात्रा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। वह वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here