नई दिल्ली ।। वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वसंत साठे का शुक्रवार देर शाम निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।
साठे विधुर थे। वह अपने परिवार में एक बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
महाराष्ट्र के नासिक में जन्मे साठे की पढ़ाई नागपुर में हुई थी। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। लगभग एक दशक से वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के निकट गुड़गांव की एक पॉश कालोनी में सेवानिवृत्त व्यक्ति की तरह जिंदगी गुजार रहे थे।