बेंगलुरू ।। भ्रष्टाचार के दो मामलों में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को गुरुवार को एक मामले में जमानत मिल गई। दूसरे मामले में गुरुवार शाम तक फैसला आने की सम्भावना है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता येदियुरप्पा को 15 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। यदि उन्हें दूसरे मामले में भी उच्च न्यायालय से जमानत मिल जाती है तो वह बेंगलुरू की केंद्रीय जेल से रिहा हो जाएंगे।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बी.वी. पिंटो ने सबूतों से छेड़छाड़ न करने की शर्त और पांच लाख रुपये के मुचलके पर और इतने की दो जमानत राशि भरने पर जमानत दी है।

राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ भ्रष्टाचार व भूमि घोटाले से जुड़ी पांच शिकायतें हैं।

पांच शिकायतों में भ्रष्टाचार और अवैध भूमि सौदों के 15 उदाहरण प्रस्तुत किए गए हैं। उनके खिलाफ पांच मामले हैं, जिनमें से दो में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अन्य तीन मामलों में उन्हें अग्रिम जमानत मिली हुई।

बेंगलुरू के दो अस्पतालों में तीन दिन बिताने के बाद 19 अक्टूबर से येदियुरप्पा जेल में हैं।

लोकायुक्त अदालत के न्यायाधीश एन.के. सुधींद्र राव के मामलों में सुनवाई करने व उनकी जमानत याचिका खारिज करने के बाद 15 अक्टूबर को येदियुरप्पा को गिरफ्तार किया गया था।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here