ज्युरिक ।। फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने भ्रष्टाचार के मामले में जमैका फुटबाल महासंघ के अध्यक्ष कैप्टन होरेस बरेल पर छह महीने का प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा कई कैरिबियाई अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

बरेल कैरेबियन फुटबाल यूनियन (सीएफयू) के सदस्य रहे हैं और वह लम्बे समय तक फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष जैक वार्नर के सहयोगी रहे हैं।

फीफा की एथिक्स समिति ने सीएफयू के वरिष्ठ अधिकारी को फीफा की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाये जाने के बाद निलम्बित कर दिया।

बरेल के अलावा तीन अन्य अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। एथिक्स समिति ने शुक्रवार को तीन को फटकार लगाई जबकि पांच अधिकारियों को चेतावनी दी।

कत्तर के मोहम्मद बिन हम्माम को जून में फीफा के अध्यक्ष पद के चुनावों के दौरान वोट खरीदने की कोशिश करने का दोषी पाये जाने के अंतर्गत यह जांच चल रही थी।

वार्नर ने सीएफयू अधिकारियों को 40, 000 डॉलर में वोट खरीदने का प्रस्ताव रखने का आरोप लगने केबाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद समिति ने उनके खिलाफ सुनवाई नही की।

उल्लेखनीय है कि हाल में एथिक्स समिति ने हम्मान पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।

दूसरी ओर, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स फुटबाल संघ (बीवीआईएफए) की अध्यक्षा फ्रांका पिकर्निग पर फीफा ने 18 महीने के प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ 560 डॉलर का जुर्माना भी लगाया है।

सैंट विसेंट की इयान हाइपोलाइट और डोमिनिकन रिब्लिक की ओसिरिस गुजामैन को 30 दिन के लिए निलम्बित करने के साथ-साथ 360 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

ऑब्रे लिबर्ड और हिलारेन फ्रेंडरिक को फटकार लगाने के अलावा प्रत्येक पर 360 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है जबकि एंथनी जानसन और नेविस को केवल डांट लगाई गई है।

डेविड हिंडस, मार्क फोर्ड, रिचर्ड गोर्डन, येवेस जीन-बार्ट और होरेस रीड को चेतवानी देकर छोड़ दिया गया है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here