सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) ।। क्रोएशियाई खिलाड़ी मारिन सिलिच ने सर्बिया के जांको टिप्सारेविक को हराकर एटीपी सेंट पीटर्सबर्ग ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। मौजूदा सत्र में सिलिच की यह पहली खिताबी जीत है।
‘एटीपी’ की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, टूर्नामेंट के चौथी वरीयता प्राप्त सिलिच ने रविवार को पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में टिप्सारेविक को 6-3, 3-6, 6-2 से शिकस्त दी। सिलिच को इस मुकाबले को जीतने के लिए दो घंटे और 17 मिनट का समय लगा।
जीत के बाद सिलिच ने कहा, “यह एक उच्च स्तर पर बहुत अच्छा मैच था। मैंने अंतिम सेट में अपने खेल में सुधार किया। इस सत्र में मैंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।”














