लंदन ।। लंदन ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों (एलओसीओजी) की आयोजन समिति ने 12 आधिकारिक पोस्टरों का अनावरण किया है। इन पोस्टरों को इंग्लैंड के शीर्ष कलाकारों ने बनाया है।

समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के मुताबिक, वर्ष 1912 के बाद से जो देश ओलम्पिक की मेजबानी करता है उसे एक या इससे अधिक पोस्टर अपनी मेजबानी का जश्न मनाने के लिए बनाना होता है। एलओसीओजी ने लंदन में आयोजित होने वाले ओलम्पिक के लिए इंग्लैंड के शीर्ष कलाकारों से 12 पोस्टर बनवाए हैं।”

इन पोस्टरों के लिए महारानी के रॉयल संग्रह और इंग्लैंड के महत्वपूर्ण कला संग्रहों से चित्र लिए गए हैं।

इन कलाकारों का चयन 100 से अधिक कलाकारों में से किया गया है। इनमें से चार कलाकार टर्नर पुरस्कार जीत चुके हैं। इसके अलावा पांच अन्य वेनीस बीनाले प्रदर्शनी में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

इन पोस्टरों और इनकी प्रतियों को लोग ‘लंदन 2012 ऑनलाइन दुकान’ से शनिवार से खरीद सकते हैं।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here