साओ पाउलो (ब्राजील) ।। रेड बुल टीम के चालक मार्क वेबर ने ब्राजील ग्रां पी रेस अपने नाम कर ली। इस सत्र में वेबर ने पहली रेस जीती है। फोर्स इंडिया के चालक एड्रियन सुतिल और पॉल डी रिएस्ता क्रमश: छठे और आठवें स्थान पर रहे। फार्मूला वन चैम्पियनशिप पर कब्जा जमा चुके रेड बुल टीम के चालक सबास्टियन विट्टेल ने 30वें लैप तक पहला स्थान बनाए रखा था लेकिन गीयरबॉक्स में समस्या के कारण वह पीछे रह गए। विट्टेल ने पोल पोजीशन से शुरुआत की थी।

विट्टेल दूसरे स्थान पर रहे। वेबर ने उनके 16.9 सेकेंड पहले सीमा रेखा पार की। मैक्लॉरन टीम के चालक जेनसन बटन तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह बटन ने 19 रेस से 270 अंकों के साथ चालकों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया।

विट्टेल ने जापान ग्रां के साथ चालकों में पहला स्थान पक्का कर लिया था लेकिन दूसरे और तीसरे स्थान के लिए अंतिम रेस तक प्रतिस्पर्धा जारी रही। वेबर ने अंतिम ग्रां पी जीतकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया। उनके खाते में 258 अंक हैं।

फोर्स इंडिया ने ब्राजील में 2008 के बाद से सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। यह टीम 2008 में ही सामने आई थी। सुतिल ने जहां चालकों की सूची में नौवां स्थान हासिल किया वहीं रिएस्ता 13वें स्थान पर रहे। टीमों की सूची में फोर्स इंडिया छठे क्रम पर रही। 2010 में यह टीम सातवें स्थान पर रही थी।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here