बर्लिन ।। एफसी हैम्बर्ग ने जर्मन फुटबाल लीग में इस सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। हैम्बर्ग ने रविवार को फ्रीबर्ग को 2-1 से पराजित किया। यह क्लब अब तक सात मुकाबले हार चुकी है।

एक अन्य मुकाबले में कोलोन ने हैनोवर को 2-0 से हराया। इस मैच में कोलोन के लिए दोनों गोल जर्मनी की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी लुकास पोडोलस्की ने किए।

लीग तालिका में कोलोन की टीम 12वें से 10वें स्थान पर पहुंच गई है। उसके कुल 13 अंक हैं जबकि हनोवर की टीम पांचवे से सातवें स्थान पर खिसक गई है। उसके कुल 15 अंक हैं।

हैम्बर्ग ने इस सत्र में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। उसके लिए मिडफील्डर इवो इलीसेविक ने निर्णायक गोल किया। हैम्बर्ग ने अब तक तालिका में सात अंक जुटाए हैं। वह सबसे निचले पायदान पर है।

Rate this post

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here